फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Action against 10345 drivers in 13 days

तेरह दिन में 10345 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Wed, 07 Feb 2018 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
hp Action against 10345 drivers in 13 days

पुलिस ने सौ दिन के एक्शन प्लान के तहत प्रदेशभर में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 13 दिन के अभियान के दौरान प्रदेश पुलिस ने कुल 10 हजार 345 वाहन चालकों के  खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने के लिए प्रदेश पुलिस अब 16 फरवरी से एक और विशेष अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन

शराब पीकर 161 लोगों का चालान किया गया

hp Action against 10345 drivers in 13 days

​19 जनवरी से शुरू हुए अभियान में अब तक शराब पीकर 161 लोगों का चालान किया गया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने के 161 चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने के लिए 5942 लोगों के चालान हुए। इनमें सबसे ज्यादा कांगड़ा में 1015 और ऊना में 914 के चालान किए गए।

इसके अलावा तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के 414, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले 489 और बिना सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने के 3636 लोगों के चालान हुए। पुलिस मुख्यालय के पीआरओ डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के प्रति सजग करने के लिए 15 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी से नए सिरे से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed