फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   How will HPU's income increase? Committees have not been formed yet.

Shimla News: एचपीयू की कैसी बढ़ेगी आय अभी तक नहीं बनी कमेटियां

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
How will HPU's income increase? Committees have not been formed yet.
फीस और शुल्क बढ़ाकर 50 करोड़ जुटाना रखा है लक्ष्य
विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में 9 जनवरी को हुई बैठक में लिया था फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खराब माली हालत से गुजर रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भविष्य में संकट गंभीर होने की संभावनाओं को भांपते हुए प्रदेश सरकार से वार्षिक सहायता अनुदान को 152 से बढ़ाकर 250 करने की मांग की है। इसके साथ विवि ने 50 करोड़ तक अपने संसाधनों से अतिरिक्त आय जुटाने के लिए कसरत शुरू की थी लेकिन यह कवायद ढीली पड़ती नजर आ रही है।

कुलपति ने 9 जनवरी को हुई विवि की रिसोर्स मोबालाइजेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए फीस और शुल्कों में वृद्धि करने, नए स्वयं वित्त पोषित कोर्स सीडीओई और सेंटर फाॅर इवनिंग स्टडीज विभाग में शुरू करने, परिवहन सेवाओं को आउटसोर्स करने और किराये में वृद्धि करने सहित कई अहम फैसले लिए थे। इससे विवि की आय में बढ़ोतरी होनी है। इन फैसलों को लागू करने के लिए अधिष्ठाता अध्ययन और प्रति कुलपति की अध्यक्षता में कमेटियां गठित करने की बात कही थी। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आधिकारिक रूप से ऐसी कोई कमेटी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने आय बढ़ाने के मकसद से फीस और शुल्कों के अलावा छात्रों को दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा की एवज में तर्कसंगत शुल्क दरें तय करने, फीस बढ़ाने को डीएस की अध्यक्षता में कमेटी बननी थी, नए कोर्स शुरू करने, शाॅर्ट टर्म और लांग टर्म नए कोर्स शुरू करने, प्रिंटिंग प्रेस शुरू करने, सीडीओई नोयडा में संपत्ति को किराये पर देकर आय बढ़ाने के लिए प्रति कुलपति की अध्यक्षता में अलग से कमेटी गठित की जानी थी। इन दोनों ही कमेटियों का अभी तक गठन नहीं हो पाया है। इन फैसलों से करीब 50 करोड़ तक की आय होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसान नहीं होगा फीस बढ़ाना
हिमाचल विवि को फीस और शुल्क में बढ़ोतरी करना आसान नहीं होगा। वर्ष 2015 में ही विवि ने परीक्षा से संबंधित फीस में एकमुश्त भारी वृद्धि की थी जिसका विरोध हुआ था। अभी भी कुलपति के दस फीसदी तक फीस और शुल्कों में वृद्धि के बयान के बाद छात्र संगठनों ने खुले तौर पर इसका विरोध करने की धमकी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article