फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Houses became unsafe due to landslide in Spinni Basti, rules should be changed to compensate for the loss.

Mandi News: भूपेंद्र सिंह बोले- मनरेगा में 50 फीट ऊंचे डंगे लगाने का निर्णय अव्यावहारिक

Thu, 21 Sep 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने  कहा कि पिपली-भराड़ी ग्राम पंचायत की रीढ़ी बस्ती के एक दर्जन परिवारों के घर चारों तरफ भूस्खलन से घिरे हुए हैं।

विज्ञापन
Houses became unsafe due to landslide in Spinni Basti, rules should be changed to compensate for the loss.
रीढ़ी बस्ती में भूस्खलन से असुरक्षित हुए घर - फोटो : संवाद

विस्तार

150 से 200 मीटर लंबे और 40 से 50 फीट ऊंचे डंगे मनरेगा योजना के तहत लगाने का सरकार का निर्णय अव्यावहारिक है। यह मदद के नाम पर प्रभावितों के साथ धोखा है। यह बात पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पिपली-भराड़ी ग्राम पंचायत की रीढ़ी बस्ती के एक दर्जन परिवारों के मकानों के चारों तरफ गिरे ल्हासे गिरे हैं।

विज्ञापन


भूपेंद्र ने कहा कि इस बस्ती में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लोगों को अपना मकान सुरक्षित करने के लिए 15-15 हजार रुपये तो तिरपाल खरीदने के लिए खर्च करने पड़े हैं, लेकिन अब सरकार के नियम का हवाला देते हुए राजस्व विभाग ने इन सभी घरों को न तो असुरक्षित घोषित किया है और न ही इन्हें कोई सहायता प्रदान करने के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में हुए नुकसान को देखने विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दौरे कर रस्म अदायगी कर दी दै। इन सभी घरों के आसपास लगने वाले डंगों पर 10 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे। पटवारी की गलत रिपोर्ट से भी सहायता से एक प्रभावित जयपाल वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र ने कहा कि सारा क्षेत्र असुरक्षित हो गया है। लाखों रुपये खर्च कर बनाए मकानों में रहने से लोग घबरा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि रीढ़ी बस्ती में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नियमों में तुरंत बदलाव कर इन सभी घरों की सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed