फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House teacher beat 15 students in JNV Dungri, parents created ruckus

Hamirpur: जेएनवी डुंगरी में हाउस टीचर ने पीटे 15 विद्यार्थी, अभिभावकों ने किया हंगामा

Sat, 06 Aug 2022 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) डुंगरी, हमीरपुर में एक हाउस टीचर ने छात्रावास में 15 विद्यार्थियों की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी जब अभिभावकों को लगी, तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
House teacher beat 15 students in JNV Dungri, parents created ruckus
हाउस टीचर ने विद्यार्थियों को पीटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) डुंगरी, हमीरपुर में एक हाउस टीचर ने छात्रावास में 15 विद्यार्थियों की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी जब अभिभावकों को लगी, तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को ड्यूटी से हटाकर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर 11 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन ने अन्य शिक्षक को छात्रावास का जिम्मा सौंप दिया है। विद्यार्थियों की पिटाई करने के आरोप में ड्यूटी से हटाए गए शिक्षक प्रकाश चंद का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जेएनवी के उदयगिरी छात्रावास से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। कुछ विद्यार्थी उनके पास आए और बताया कि छात्रावास में बच्चे एक-दूसरे को चप्पलों से पीट रहे हैं। इस पर उन्होंने छात्रावास में जाकर विद्यार्थियों की हल्की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


वहीं, अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों के शरीर पर चोटों के निशान दिख रहे हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी अभिभावकों को दी तो अभिभावक स्कूल पहुंच गए और बच्चों की पिटाई के विरोध में जमकर हंगामा किया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य निशी गोयल ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें शांत करवाया। अभिभावकों और पीड़ित विद्यार्थियों से बात करने के बाद संबंधित छात्रावास के हाउस टीचर को ड्यूटी से हटाकर उनकी जगह राहुल कुमार की ड्यूटी हॉस्टल में लगाई गई। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर उन्हें जांच का जिम्मा दिया गया। इसके बाद अभिभावक शांत हुए। कुछ शिक्षकों का कहना है कि हाउस मास्टर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं। गत दिवस उनके जन्मदिवस पर छात्रावास के सभी विद्यार्थियों को उन्होंने मिठाई भी बांटी थी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की पिटाई के मामले में अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर शिकायत दी है। संबंधित हाउस टीचर को छात्रावास ड्यूटी से हटा दिया है। हाउस टीचर ने बताया कि कुछ विद्यार्थी देर रात छात्रावास में एक-दूसरे को चप्पलें मार रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे। इसके चलते उन्हें शांत करने के लिए हलकी पिटाई की है। कमेटी इसकी जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशी गोयल, कार्यकारी प्रधानाचार्य, जेएनवी डुंगरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed