फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   House sublet dispute in shimla

सबलेट सरकारी आवास की एमसी तीसरी करा रहा मरम्मत

Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
House sublet dispute in shimla
महिला कर्मी पर एमसी की मेहरबानी से उठे सवाल, सरकारी आवास में कर्मी ने ठहरा रखे हैं रिश्तेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम में तैनात एक महिला कर्मचारी पर नगर निगम कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया है। नगर निगम से मिले सरकारी आवास में महिला कर्मी ने अपने रिश्तेदार ठहरा रखे हैं। नगर निगम तीन साल के भीतर दूसरी बार इस आवास की मरम्मत करवाने जा रहा है। इस बार ढाई लाख रुपये से ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है।
नगर निगम के बाकी कर्मचारियों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इनका कहना है कि एक ओर नगर निगम ऐसे कर्मचारियों को आवास दे रहा है जिनके शहर में अपने मकान हैं। दूसरी ओर सबलेटिंग होने के बावजूद उस पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। एक ही आवास पर तीन साल में दूसरी बार लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बाकी कर्मचारी आवासों की हालत खस्ता है, इनकी सुध तक नहीं ले रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार इस महिला कर्मी का कैथू में अपना बहुमंजिला मकान है। इसे बस स्टैंड के पास नगर निगम ने सरकारी आवास भी अलॉट कर रखा है। आरोप है कि इसमें महिला कर्मी के रिश्तेदार रह रहे हैं। कई अफसरों को भी इसकी सूचना है लेकिन इसके बावजूद निगम इसके आवास पर लगातार पैसा खर्च कर रहा है। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हीरानंद कश्यप ने कहा कि इस मामले की छानबीन की जानी चाहिए। सभी कर्मचारी आवास ठीक करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आवासों की होती है मरम्मत
निगम प्रशासन का कहना है कि जिन सरकारी आवासों में मरम्मत की जरूरत होती है, वहीं पर काम करवाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी कर्मचारी आवासों की समय-समय पर मरम्मत की जा रही है। किसी एक कर्मचारी आवास पर पैसा खर्चने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed