{"_id":"5bf9391abdec22415c7d070c","slug":"house-gutted-in-fire-at-bharmour-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत प्रंघाला के राजौरी गांव में आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा सारा समान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस मकान में तीन परिवारों की हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है शुक्रवार देर शाम रविंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रसोईघर में था। उसी दौरान अचानक बरामदे की छत में आग लग गई। जिसे देख पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। परिवार के चिल्लाने की आवाज को सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए साथ जा रही पेयजल पाइप को तोड़ दिया और आग पर काबू पाया। वहीं मकान जलने के बाद रविंद्र कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया।
विज्ञापन
भरमौर प्रशासन की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने में जुट गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
एडीएम भरमौर पीसी सिंह ने बताया कि तीन मंजिला मकान जलने से एक परिवार बेघर हुआ है। परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। परिवार की प्रशासन हर संभव मदद करेगा। नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है।