{"_id":"5df1fb3e8ebc3e87984d2c20","slug":"house-gutted-as-short-circuit-sparks-fire-in-sirmour-rajgarh-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की ग्राम पंचायत नेरी कोटली के डरेना गांव में एक ही परिवार के दो व्यक्तियों के मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। डरेना निवासी रामसिंह व जयप्रकाश पुत्र बिशन सिंह के दो मंजिला मकान में सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक उस समय आग लग गई जब परिवार के सदस्य रसोई में बैठे थे।
विज्ञापन
मकान में लकड़ियां अधिक होने से आग मकान के पिछली कोने से एकदम भड़क गई और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। डरेना के कुलदीप ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो पूरे मकान में आग फैल गई थी और मकान के भीतर से कोई भी सामान नहीं निकाल पाए। घर से मात्र एक सिलेंडर ही बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
बाकी घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसकी पुष्टि करते हुए कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने बताया कि वह स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों का दो मंजिला मकान जल गया है। इन लोगों को प्रशासन की और से 15-15 हजार रुपये की फौरी सहायता दी जा रही है। बाकी नुकसान का आकलन करके उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन