फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel businessmen upset due to non-availability of water during winter tourist season

हिल्सक्वीन में पानी की किल्ल्त से क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन पर मंडराया संकट

Sun, 12 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hotel businessmen upset due to non-availability of water during winter tourist season
शिमला। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान हिल्सक्वीन शिमला में पानी की किल्लत से आम जनता के साथ ही होटल कारोबारी भी परेशान हैं। दिसंबर के महीने में भी शहर के होटलों को पूरा पानी नहीं मिल रहा। एसजेपीएनएल तीसरे दिन आधी-अधूरी सप्लाई दे रही है। होटल कारोबारियों का कहना है कि कई इलाकों में पानी का प्रेशर नहीं है तो कई जगह सप्लाई की टाइमिंग में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन

साल 2018 में गर्मियों में टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला का जल संकट देश-विदेश की मीडिया में सुर्खियां बना था। शहर के पर्यटन कारोबारियों को इस साल दिसंबर माह में भी ऐसी ही स्थिति पैदा होने का डर सता रहा है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शहर के होटलों में 80 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। पानी की किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो बुकिंग कैंसल करने की नौबत आ सकती है, जिससे जहां होटल कारोबारियों को नुकसान होगा शिमला का नाम भी खराब होगा।
विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ का कहना है कि पानी की किल्लत से क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन धुलने के हालात बन रहे हैं। पानी नहीं मिला तो एडवांस बुकिंग रद्द करनी पड़ सकती है। पानी को लेकर जैसा हाल नगर निगम का था, वैसा ही एसजेपीएनएल का है। कोई सुधार नहीं हुआ। सरकार को तुरंत गंभीर कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों को व्यावसायिक दरों से तीन गुना महंगा पानी
शिमला में होटलों के लिए पानी की दरें व्यावसायिक दरों से भी तीन गुना महंगी है। पानी की व्यावसायिक दरें 10 से 15 पैसे प्रति लीटर है। होटलों के लिए रेट 35 से 40 पैसे प्रति लीटर है। होटलों को 15 लीटर की एक बाल्टी पानी 6 रुपये में मिल रही है।
डीजल महंगा होने से टैंकर के बढ़े रेट
डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद शिमला में वाटर टैंकर संचालकों ने भी पानी के रेट बढ़ा दिए हैं। 3500 लीटर का टैंकर पहले जहां 2000 रुपये में मिलता था अब 3000 रुपये रेट कर दिया गया है।

24 घंटे पानी का दावा, तीसरे दिन भी पूरा पानी नहीं : अग्रवाल
शिमला में जाने माने होटल कारोबारी गोपाल अग्रवाल का कहना है कि 1980 से शिमला में 24 घंटे पानी की सप्लाई का दावा हो रहा है लेकिन टूरिस्ट सीजन के दौरान तीसरे दिन भी पूरा पानी नहीं मिल रहा। कंपनी लो वोल्टेज का रोना रो रही है। होटल कारोबारी कहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed