हिमाचल में कैंसर मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल चयनित किए हैं। कोरोना के चलते मरीजों का उपचार प्रभावित न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। बिलासपुर से संबंधित मरीजों का उपचार रीजनल अस्पताल में होगा। यहां सेवाएं व अन्य कार्य आईजीएमसी के दिशा-निर्देश पर होगा। चंबा के मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध मिलेगी। हमीरपुर के मरीजों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज के दिशा-निर्देशों, कांगड़ा के मरीजों का उपचार जोनल अस्पताल धर्मशाला में किया जाएगा। टांडा मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट डॉक्टर सहयोग करेंगे।
किन्नौर के मरीजों का खनेरी अस्पताल में उपचार होगा। आईजीएमसी के दिशा-निर्देश पर काम होगा। कुल्लू के मरीजों का उपचार कुल्लू अस्पताल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहयोग करेंगे। मंडी के मरीजों का उपचार नेरचौक में होगा। शिमला का मेडिकल कॉलेज और सिरमौर का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार होगा। सोलन के मरीजों का उपचार जिला अस्पताल और ऊना के मरीजों का उपचार ऊना अस्पताल में होगा। टांडा मेडिकल कॉलेज के दिशा-निर्देश पर काम करेगा। मरीजों को कीमोथैरेपी स्पेशलिस्ट के दिशा-निर्देश पर दी जाएगी।