फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Horticulture minister jagat negi said Will make Himachal a fruit state, change the fate of farmers and gardene

Hamirpur News: जगत नेगी बोले- हिमाचल को बनाएंगे फल राज्य, बदलेंगे किसानों-बागवानों की तकदीर

Tue, 17 Jan 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

मंगलवार को हमीरपुर के कैहडरू में बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना में विकसित मौसंबी और अनार के क्लस्टर का निरीक्षण करने के बाद जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फलदार पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Horticulture minister jagat negi said Will make Himachal a fruit state, change the fate of farmers and gardene
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल को फल राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य करेगी। मंगलवार को हमीरपुर के कैहडरू में बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना में विकसित मौसंबी और अनार के क्लस्टर का निरीक्षण करने के बाद जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फलदार पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी विकास परियोजना (एचडीपी) और एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से हिमाचल के सभी जिलों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं अनुकूल जलवायु के अनुसार बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करवाएगी।

विज्ञापन


कैहडरू में एचपी शिवा परियोजना में किए गए मौसंबी और अनार के पौधरोपण के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।  नेगी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट में विकसित किए गए कैहडरू और भलेऊ के क्लस्टरों में अच्छे परिणामों को देखते हुए आने वाले समय में हमीरपुर जिले जैसे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से फल उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने बागवानों से सीधा संवाद भी किया और एचपी शिवा परियोजना के संबंध में फीडबैक लिया। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बागवानी मंत्री को हमीरपुर में विकसित किए गए क्लस्टरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed