फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hornet attack mother and daughter killed in chamba Himachal Pradesh

चंबा: रंगड़ों के हमले से बचने के लिए भागी मां-बेटी, खाई में गिरने से मौत

Wed, 22 Sep 2021 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

रंगड़ों के हमले से खुद को बचाने के लिए भागते हुए बेटी का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वह खाई में गिरने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई।

विज्ञापन
hornet attack mother and daughter killed in chamba Himachal Pradesh
रंगड़ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगड़ों के हमले से खुद को बचाने के लिए भागी मां बेटी को इस बात का कतई आभास नहीं था कि उनके आगे और पीछे दोनों तरफ मौत भाग रही है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे भदड़ोता के पास पहाड़ी पर घास काटते समय दोनों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। दोनों खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगीं। भागते हुए बेटी का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वह खाई में गिरने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई।

विज्ञापन


जिससे मां का भी नियंत्रण बिगड़ा और दोनों 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। इनकी पहचान तृप्ता (32) पत्नी मान सिंह गांव भदड़ोता डाकघर भड़ेला और ईशा (16) पुत्री मान सिंह निवासी गांव खड़कियाला के रूप में हुई है। उनके साथ घास काट रहे अन्य लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। तृप्ता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जबकि ईशा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। जहां पर इलाज से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मां, बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। तहसीलदार पवन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तीस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूर्ण कर अन्य राहत राशि भी पीड़ित परिवार को मुहैया करवाई जाएगी। मां बेटी की इस दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि भडे़ला पंचायत में मां और बेटी की खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed