{"_id":"fd979441992d658abdf02c40bf5beaec","slug":"homegaurd-recruitment-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, हिमाचल में गृहरक्षक भर्ती का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, हिमाचल में गृहरक्षक भर्ती का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग की द्वितीय वाहिनी की स्थगित भर्ती की तारीख तय कर दी गई है। अब वाहिनी की कंपनी वार भर्ती 22 अप्रैल से वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र पराला सैंज में होगी।
विज्ञापन
आदेशक गृह रक्षा द्वितीय वाहिनी की ओर जारी प्रेस बयान में भर्ती की तिथियां तय कर घोषित की हैं। भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे तय तिथि को ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा लें।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। ग्राउंड टेस्ट के लिए तय शेडयूल के अनुसार 2/9 कंपनी के चेता कुपवी उप तहसील के लिए 22 अप्रैल, नेरवा के लिए 23 अप्रैल, चौपाल के लिए 24 अप्रैल को भर्ती होगी।
विज्ञापन
2/1 रामपुर कंपनी के लिए 25 अप्रैल और 2/3 जुब्बल कंपनी के लिए 25 अप्रैल को ही ग्राउंड टेस्ट होगा।