फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   home ministry notice to Kye Gompa Buddhist Monastery for foreign funding Lahaul Spiti Himachal

विदेशी फंड का ब्योरा न देने पर एक हजार साल पुराने बौद्ध मठ को नोटिस

Wed, 02 Jan 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
home ministry notice to Kye Gompa Buddhist Monastery for foreign funding Lahaul Spiti Himachal

एक हजार साल पुराने लाहौल-स्पीति जिले के ऐतिहासिक कीह बौद्ध मठ में धार्मिक शिक्षा की गतिविधियां चला रही सोसाइटी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दलाईलामा के गेलुग्पा सेक्ट से संबंधित इस गोंपा को तीन साल में मिले विदेशी फंड का ब्योरा सोसाइटी ने नहीं दिया। गृह मंत्रालय ने इसी को लेकर जवाब तलब किया है। यह मठ चीन सीमा के निकट है। 

विज्ञापन


स्पीति घाटी के काजा में स्थित इस गोंपा में धार्मिक शिक्षा और शोध का संचालन कर रही बुद्धिस्ट कल्चरल सोसाइटी ऑफ कीह गोंपा अब मंत्रालय से आए नोटिस पर जवाब तैयार कर रही है। इस सोसाइटी ने वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में विदेशों से आए फंड का ब्योरा नहीं दिया।
विज्ञापन


नियम यह है कि जो भी संस्था फोरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत पंजीकृत हो, उसे त्रैमासिक और वार्षिक आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को विदेशी मदद की जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोंपा में होती है बौद्ध धर्म की शिक्षा-दीक्षा, वास्तुकला का है अनूठा नमूना

home ministry notice to Kye Gompa Buddhist Monastery for foreign funding Lahaul Spiti Himachal

कीह गोंपा में बौद्ध धर्म की शिक्षा-दीक्षा होती है। इसमें वर्तमान में करीब 160 लामा अध्ययन और शोध कार्यों में जुटे हैं। यह समुद्र से 4,166 मीटर की ऊंचाई पर है। यह गोंपा बौद्ध धर्म के प्रचारक द्रोमटोन ने 11वीं सदी मेें खोला।

इस पर शकों, मंगोलों आदि ने हमले किए। यह गोंपा दुनिया में वास्तुकला का अनूठा नमूना है। दुनिया भर के पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पिछले साल ही गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर इस गोंपा की झांकी दिखाई जा चुकी है। 

‘हम केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले नोटिस का जवाब दे रहे हैं। विदेशों से हमें जो भी मदद मिलती है, उसका हम ऑडिट करते हैं। सब पारदर्शी तरीके से होता है। हमने सीए को जवाब देने को कहा है। - तेनजिन छुलबिम, सचिव, सोसाइटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed