फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Home Minister spoke to former Chief Minister Jairam over phone, took information on relief work in disaster af

Mandi: गृह मंत्री ने जयराम ठाकुर से फोन पर की बात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ली जानकारी

Fri, 04 Jul 2025 02:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 02:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने ताजा हालात और बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीआरएफ के अलावा आज सेना के जवानों की एक टुकड़ी भी पहुंच गई है और दुर्गम इलाकों में राशन और जरूरी सामान पहुंचाने में जुट गई है।

विज्ञापन
Home Minister spoke to former Chief Minister Jairam over phone, took information on relief work in disaster af
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से फोन पर बात की। केंद्रीय मंत्री ने ताजा हालात और बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीआरएफ के अलावा आज सेना के जवानों की एक टुकड़ी भी पहुंच गई है और दुर्गम इलाकों में राशन और जरूरी सामान पहुंचाने में जुट गई है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड जवानों की ओर से दी जा रही सेवाओं को सराहते हुए कहा कि सभी पूरी मुस्तैदी से दिए गए कार्य कोपूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश में भी टीमें जगह-जगह पहुंच रही हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन पहुंचाने के अलावा फंसे हुए लोगों को निकालने में इनकी भूमिका सराहनीय है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी एनडीआरएफ के सेकंक कमांडेंट रजनीश, एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्जित सेन और जिला पुलिस प्रमुख साक्षी वर्मा से संपर्क बनाए हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह ही बगस्याड़ पहुंचकर जलशक्ति, बिजली, और लोक निर्माण अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने संचार सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटी कंपनियों के अधिकारियों से मौके पर बात कर जल्द दूरसंचार सेवाएं बहाल करने को कहा। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता अभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश है। सभी टीमें तालमेल से काम कर रही है और इन्हें स्थानीय लोगों के साथ लगातार फीडबैक लेकर काम करने को कहा है। उन्होंने हरनाल नाला में सड़क खोलने में जुटी मशीनों  के पास भारी बारिश बीच भी काम कर रहे इन लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है आज शाम तक थुनाग पहुंच जाएं।

विज्ञापन

शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री खट्टर का भी आया फोन
पूर्व मुख्यमंत्री थुनाग के रास्ते पैदल चल रहे थे तो बीच में शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी फोन आया और केंद्रीय उपक्रमों से किस तरह मदद की जा सकती है उस पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और उनका मंत्रालय हरसंभव मदद आपदा की स्थिति में करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह के वीडियोज उन्होंने टीवी रिपोर्ट्स में देखें वो विचलित करने वाले हैं। इससे हालत समझे जा सकते हैं। ऐसी आपदा की घड़ी में हम सब हिमाचल की जनता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed