फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   home delivery of goods in corona hotspots in himachal pradesh

हिमाचल के कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होम डिलिवरी शुरू

Fri, 10 Apr 2020 04:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Apr 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
home delivery of goods in corona hotspots in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पांच जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सील करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए होम डिलिवरी शुरू कर दी गई है। इन इलाकों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग मोबाइल फीवर क्लीनिक स्थापित करने में जुट गया है।

विज्ञापन


लोगों को बिना मास्क घर के बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। उधर, औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी सहित नालागढ़ उपमंडल की 41 पंचायतों में पूर्ण रूप से सील बंद के दौरान सुबह 7 से 10 बजे और सायं 6 से 9 बजे तक ही होम डिलीवरी हो सकेगी।
विज्ञापन


सक्षम प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन में संलग्न औद्योगिक इकाइयों में दवा एवं इनकी सहयोगी, साबुन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां तथा ऐसा कपड़ा उद्योग (वस्त्र को छोड़कर) जिसमें औद्योगिक परिसर में कामगारों के रहने का स्थान है, वे इन आदेशों के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत भंडारण गृह तथा भंडारण सेवाएं, क्वारंटीन सुविधाओं के लिए निर्धारित स्थान, ऐसे होटल, रेस्टहाउस तथा होम स्टे जहां कर्फ्यू में फंसे लोग, मेडिकल तथा पैरामेडिकल कर्मी ठहराए जा सकते हैं और जो दवा उद्योगों के कामगारों को ठहराने के लिए चुने गए हैं, उन्हें भी दायरे से बाहर रखा गया है।

चालकों के लिए अधिसूचित ढाबे एवं होटल, अनुमति प्राप्त वर्कशॉप, मोटर मेकेनिक, टायर पंक्चर की दुकानें तथा परिवहन कार्यशालाएं, परिवहन यूनियनों के कार्यालय के सामने खुला स्थान तथा ऐसे ट्रांसपोर्टरों की ओर से किया जाने वाला परिवहन, कृषक एवं कृषि मजदूर भी इन आदेशों के दायरे से बाहर होंगे। 

मिश्रवाला में जांचा जा रहा लोगों को स्वास्थ्य
हॉटस्पॉट मिश्रवाला में शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्क्रीनिंग कैंप लगाया। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने खुद टीम सहित पंचायत में कैंप लगाया। इस दौरान मिश्रवाला व लोहगड़ की मस्जिदों, आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है।


हॉटस्पॉट गांवों की सड़कें-गलियां सुनसान हैं। ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी हो रही है। कोरोना को मात देने के लिए लोग घरों में बंद हो गए हैं। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed