{"_id":"5757ac4a4f1c1bb05d9c5c1a","slug":"holiday-special-train-kalka-to-shimla-is-closed-due-to-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार होलीडे स्पेशल ट्रेन का मजा नहीं ले पाएंगे टूरिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार होलीडे स्पेशल ट्रेन का मजा नहीं ले पाएंगे टूरिस्ट
अर्चना जनदेव/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका शिमला ट्रैक पर पर्यटन सीजन में बलखाती होली डे स्पेशल टाय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का मजा इस समर सीजन सैलानी शायद ही ले पाएं। बोगियों के पहियों की खराबी के चलते शिमला कालका हैरिटेज ट्रैक पर दौडने वाली होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया है।
विज्ञापन
भारी रश में सैलानियों को टिकट न मिलने की परेशानी से राहत देने के लिए इस रेल सेवा को इस वर्ष 15मई को चलाया जाना था। लेकिन सेवा कुछ समय तक आरंभ की गई लेकिन पहियों में आई खराबी के कारण इसे रोकना पड़ा। जिसे रेलवे विभाग अभी तक ठीक नही कर पाया है।वहीं पहियों की खराबी के चलते अन्य रेलगाडिय़ों में भी कुछ बोगियों की संख्या कम कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि इसके विकल्प में अतिरिक्त रेल कार सेवा शुरू कर दी है। लेकिन रेलवे विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि के चलते होली डे स्पेशल को फिलहाल बंद कर दिया है। ऐसे में पर्यटन सीजन में भारी रश होने के कारण सैलानियों को टिकट नहीं मिल पा रही है। वेटिंग चली हुई है। दूसरी तरफ रेल मोटर कार में सफर करने के लिए आन लाइन टिकट बुकिंग सेवा का लाभ भी पर्यटको को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में सामान्य पांच ट्रेन शिमला कालका मार्ग पर दौड़ रही हैं। 1903 में बिछाई गई विश्व धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक को लेकर देशी व विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है। प्रकृतिक सुंदरता से लबरेज इस ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सैलानियों को सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती ।
यह है पहिए बदलने में दिक्कत
रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के पहियों को बनाने वाली कंपनिया को टाय ट्रेन के पहिये बनाने में खासी परेशानी होती है। केवल पहाडों में चलने वाले इन ट्रेनों की संख्या बहुत कम होने के कारण कंपनिया इनमें लगने वाले पहियो का निर्माण कार्य करने में गुरेज करती हैं। इसलिए रेल विभाग को स्पेशल इन्हे बनवाना पड़ता है, जिसमें समय लग जाता है। वहीं इसके बाद इन पहियों को जोडने में भी समय नष्ट होता है।
विकल्प: इस समर सीजन चलेंगी रेल मोटर कार
होलीडे स्पेशल रेल की रफतार पर ब्रेक लगने के बाद रेल विभाग इस समर सीजन में सैलानियों को दिक्कत न आए इसका खास ख्याल रख रहा है। अतिरिक्त रेल मोटर कार सेवा देशी एवं विदेशी पर्यटको को देने जा रहा है।
हालांकि विभाग पहियों में आई खराबी को भी दुरूस्त करने में लगा है। जिससे होलीडे स्पेशल को जल्द शुरू किया जा सके। वहीं वर्तमान में कालका ट्रैक पर दौडने वाली दो रेल कार हैं। जबकि तीसरी रिजर्व रहती है। सैलानियों की ज्यादा डिमांड पर तीनों को सामान्य रूप से चलाया जा जाएगा। प्रत्येक रेल कार की 14 पैसेंजर की क्षमता है।
पहिए दुरुस्त होती है दौड़ेगी होलीडे स्पेशल
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि समर सीजन में चलाई जाने वाली होलीडे स्पेशल ट्रेन की बोगियों के पहियों में खराबी आई है। इसे ठीक करने में कुछ समय लगेगा।
वही पर्यटको की सुविधा के लिए स्पेशल रेल मोटर कार की सेवा दी जा रही है। जबकि अन्य सेवाएं भी सामान्य है। सैलानियों को बुकिंग में दिक्कत न आए इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। पहिए दुरुस्त होते ही होलीडे स्पेशल शुरू कर दी जाएगी।
ट्रेन डिपार्चर डेस्टिनेशन ट्रेन नंबर किराया
(कालका) (शिमला)
शिमला कालका पैसेंजर 04:00 09:20 52457 20 रुपये प्रति पैसेंजर
शिमला कालका रेल मोटर 05:10 09:50 72451 300 रुपये
शिवालिक डीलक्स 05:30 10:15 52451 330 रुपये
कालका शिमला मेल 06:00 11:05 52453 228/47रुपये
हिमालय क्वीन 12:10 17:20 52455 167 रुपये
अप/डाउनमिक्स 08:30 2:50 ------- 20 रुपये