फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   holiday in schoolsholiday in schools

Shimla News: भारी बारिश और ठंड के कारण कक्षा एक से 5 तक छुट्टी घोषित, परीक्षा रद्द

Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
holiday in schoolsholiday in schools
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। भारी बारिश और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुछ स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। खासतौर पर केंद्रीय विद्यालय जतोग और केंद्रीय विद्यालय जाखू में जूनियर कक्षाओं के लिए शनिवार को बंद कर दिया गया। शहर के अन्य प्रमुख स्कूलों में भी छोटी कक्षाओं के लिए छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही छोटे बच्चों की परीक्षाएं भी केवी स्कूल में रद्द कर दी गई हैं। यदि ठंड और बारिश इसी तरह जारी रही तो आगे भी छोटे बच्चों के लिए अवकाश बढ़ाया जा सकता है। वहीं, कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों की कक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को स्कूल में छुट्टी करने की शक्तियां दी गई हैं। जिला प्रशासन ने सब स्कूलों में छुट्टी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed