{"_id":"653e62fac0b63de0130cb8cb","slug":"hockey-championship-in-chamba-match-between-una-and-lahaul-spiti-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाहौल-स्पीति की जर्सी पहनाकर मैदान में उतार दिए चंबा के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाहौल-स्पीति की जर्सी पहनाकर मैदान में उतार दिए चंबा के खिलाड़ी
Sun, 29 Oct 2023 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:25 PM IST
सार
ऊना की टीम ने 3-0 से मैच को अपने नाम किया, लेकिन हर कोई इस बात से हैरान था कि लाहौल-स्पीति का टीम में एक भी खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
चौगान मैदान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चौगान मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति की जर्सी पहनाकर चंबा के खिलाड़ियों को ऊना की टीम के साथ भिड़ा दिया गया। टीम का नाम तो लाहौल-स्पीति है, लेकिन मैदान में खेलने वाले सभी खिलाड़ी चंबा के रहने वाले हैं। इन्हें सभी दर्शक पहचान भी रहे थे। ऊना के साथ लाहौल-स्पीति का यह मैच करवाया गया।
विज्ञापन
इसमें ऊना की टीम ने 3-0 से मैच को अपने नाम किया, लेकिन हर कोई इस बात से हैरान था कि लाहौल-स्पीति का टीम में एक भी खिलाड़ी नहीं है। बावजूद लाहौल-स्पीति के नाम से स्थानीय खिलाड़ियों को मैच में क्यों उतारा गया। इसको लेकर जब स्कोरर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
उसके स्थान पर चंबा के उन खिलाड़ियों को लाहौल-स्पीति के नाम पर खिलाया गया। जो प्रतियोगिता में किसी अन्य टीम से नहीं खेल रहे हैं। हालांकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऐसी व्यवस्था शायद ही कहीं देखने को मिले। जहां किसी दूसरे जिले की टीम में अन्य जिले के खिलाड़ियों को खिला दिया गया हो। प्रतियोगिता को लेकर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने कहा कि लाहौल स्पिति की टीम में खिलाड़ी कम थे। इसलिए चंबा के खिलाडियों को इस टीमें खिलाया गया।