Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Centre preparing report card for hospitals

Chamba News: अस्पतालों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहा केंद्र

Wed, 25 Nov 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Centre preparing report card for hospitals
चंबा में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निरीक्षण करती केंद्र की सीआरएम टीम। संवाद।
वेब पर न चलाएं... खास खबर
विज्ञापन

---------------------
चंबा-ऊना के स्वास्थ्य संस्थानों में सीआरएम टीम की दस्तक, मरीजों और स्टाफ से भी जुटाई जा रही जानकारी
आठ और नौ सदस्यीय विशेषज्ञ दल कर रहे निरीक्षण, रिपोर्ट से तय होंगी स्वास्थ्य सेवाओं की भावी प्राथमिकताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के दावों और जमीनी हकीकत के बीच कितना अंतर है, इसका आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने चंबा और ऊना में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है।
कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीमें स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और उपचार व्यवस्था की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों से सीधे बातचीत कर यह भी जाना जा रहा है कि उन्हें इलाज के दौरान किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

22 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में मेडिकल कॉलेज से लेकर नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। सरकारी स्कूलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। टीम भवनों, उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जांचने के साथ सरकारी पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों का वास्तविक स्थिति से मिलान कर रही है। चंबा में आठ सदस्यीय और ऊना में नौ सदस्यीय विशेषज्ञ दल निरीक्षण में जुटा है। केंद्र सरकार की ओर से चयनित दोनों जिलों में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं का आकलन कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों से भी फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि संस्थानों की वास्तविक जरूरतों और कमियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निरीक्षण से तैयार होने वाली रिपोर्ट भविष्य की केंद्र प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। इसके आधार पर मौजूदा योजनाओं में बदलाव, नई सुविधाओं की जरूरत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं। मरीजों और कर्मचारियों से मिले सुझाव भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की रूपरेखा तैयार करने में मददगार होंगे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि केंद्र की सीआरएम टीम चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर रही है।
--
अब तक इन संस्थानों में पहुंची टीम
सीआरएम टीम मेडिकल कॉलेज चंबा, छतराड़ी, भरमौर, आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो, स्वास्थ्य उपकेंद्र पल्यूर और बकानी, नागरिक अस्पताल डलहौजी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़ का निरीक्षण कर चुकी है। यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से सुझाव भी लिए गए।

--
इन योजनाओं की समीक्षा करेगी टीम
सीआरएम टीम आयुष्मान भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य अनुदान योजना की जिले में समीक्षा करेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed