{"_id":"61c495800b1bd9106e10318f","slug":"history-created-himachal-s-daughters-became-national-champions-in-fistball","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचा इतिहास: फिस्टबाल में नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचा इतिहास: फिस्टबाल में नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां
Thu, 23 Dec 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:02 PM IST
सार
बिहार के जहानाबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर (महिला) टीम ने खिताब पर कब्जा किया है। पुरुष सीनियर टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही है। महिलाओं के जूनियर वर्ग में हिमाचल की श्वेता शर्मा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
फिस्टबाल में नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिस्टबाल खेल में हिमाचल की महिलाओं और पुरुषों ने इतिहास रच दिया है। बिहार के जहानाबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर (महिला) टीम ने खिताब पर कब्जा किया है। पुरुष सीनियर टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही है। महिलाओं के जूनियर वर्ग में हिमाचल की श्वेता शर्मा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जूनियर मुकाबले में प्रदेश की महिला टीम ने तमिलनाडु को हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा किया। प्रदेश की सीनियर टीम ने भी फाइनल में तमिलनाडु को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर पुरुष टीम ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल में हिमाचल टीम को तेलंगाना के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश फिस्टबॉल संघ के सचिव प्रताप जस्टा ने बताया कि जूनियर महिला टीम की श्वेता वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब देकर नवाजा गया। एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र जस्टा ने प्रदेश की तीनों टीमों के खिलाड़ियों, टीम कोच अमर सिंह और दल नायक प्रताप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हिमाचल नेशनल चैंपियन बना है।
विज्ञापन
पुरुष सीनियर टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही
ऊना में राज्य स्तरीय युवा उत्सव
उधर, राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2021 शुक्रवार से ऊना के इंदिरा स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 24 से 26 दिसंबर तक होने वाले इस उत्सव में प्रदेश के 10 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। शुभारंभ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे। छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 26 दिसंबर को समापन समारोह के अवसर खेल मंत्री राकेश पठानिया मौजूद रहेंगे। खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उत्सव में एकल और समूहिक 10 विधाओं में सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन