फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

तस्वीरें: केंद्रीय मंत्री नड्डा के साथ हिंदु-मुस्लिमों ने मिलकर किया दुर्गा विसर्जन

Wed, 12 Oct 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

हिमाचल के बिलासपुर जिले में दुर्गा विसर्जन पर हिंदु-मुस्लिम समुदाय ने अनोखी मिसाल पेश की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे। धौलरा मंदिर में चल रही दुर्गा पूजा मंगलवार को संपन्न हो गई। धौलरा मंदिर से लुहणू ग्राउंड तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिलासपुर बस अड्डे के पास स्वागत किया और शोभा यात्रा में शामिल हुए। इससे दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। 

विज्ञापन

Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव के दौरान मंगलवार  सुबह 10.30 बजे मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाकर आरती की गई और इसके साथ महा भंडारा शुरू हो गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा निकाली गई। शहर के बीच से गुजर कर यह यात्रा गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान तक चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

मां दुर्गा की इस दसवीं विहित पूजा और विसर्जन यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष ओलंपिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, सिहड़ा पंचायत पूर्व प्रधान रूप लाल ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, रामलाल पुंडीर, दुर्गा पूजा समिति की महासचिव और नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रजनी शर्मा विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन

Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली भी खेली। शाम साढ़े 4 बजे यह यात्रा गोबिंद सागर झील के लुहणू घाट पहुंची। जहां से 7 बोटों के माध्यम से मूर्तियों को श्रद्धालुओं ने झील के मध्य में ले जाकर विसर्जित किया। हिंदू-मुस्लिम सांझा मंच के संयोजक ईशान अख्तर के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय ने दुर्गा पूजा रैली में भाग लिया। 

Hindu Muslims takes part in Durga Visarjan in Bilaspur with union health minister JP Nadda

इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को बस स्टैंड चौक पर माता नयना देवी जी से लाई चुनरी से सम्मानित किया। इस अवसर पर डियारा इस्लामिया कमेटी के प्रधान अस्लम हुसैन, मुस्ताक अहमद, सराज अख्तर, ताजदीन, मोहम्मद बिलाल, तनमय शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर अन्य पदाधिकारी शालू्, संतोष, इमतियाज खान और बबीता इत्यादि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed