फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA Plots and Flats 12 thousand application to take back security amount

समय पर नहीं मिले प्लॉट-फ्लैट, 12 हजार ने वापस ली सिक्योरिटी

Sat, 14 Sep 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
HIMUDA Plots and Flats 12 thousand application to take back security amount
HIMUDA

लोग हिमुडा के आवास और प्लॉटों से मुंह मोड़ने लगे हैं। 12295 लोगों ने हिमुडा से अपनी सिक्योरिटी वापस ले ली है। इसका कारण समय पर प्लॉट और फ्लैट न देना है। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत हिमुडा के पास 72848 हजार लोगों ने हिमुडा से प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया था। नौ साल से लोग आशियाने की राह देख रहे हैं। शिमला के जाठियादेवी में कॉलोनियां बनाने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ने के बाद अब लोगों का हिमुडा से प्लॉट और फ्लैट लेने से मोह भंग हो गया है।

विज्ञापन


हिमुडा ने आवेदकों को साफ  कहा है कि जगह न मिलने से लोगों की डिमांड पूरी नहीं की जा सकती है। हिमुडा के पास सिर्फ  सोलन, धर्मपुर, ठियोग, नाहन, मंडी धर्मशाला, शिमला और पांवटा में ही जमीनें हैं। इन क्षेत्रों में भी सिर्फ  उन्हीं लोगों को प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे, जिन्होंने आवेदन किया होगा। वर्ष 2010-11 में हिमुडा ने प्लॉट और फ्लैट देने के लिए आवेदन मांगे थे। हिमुडा के पास करीब 32 करोड़ रुपये एकत्र हुए थे।

विज्ञापन

ब्याज समेत पैसा लौटा रहा हिमुडा

हिमुडा के प्रशासनिक अधिकारी मोहन लाल आजाद ने कहा कि लोगों ने प्लॉट और फ्लैट के लिए जिन क्षेत्रों के लिए आवेदन किया था, वहां जमीन न मिलने पर हिमुडा खुद लोगों की सिक्योरिटी वापस लौटा रहा है। यह सिक्योरिटी ब्याज समेत लौटाई जा रही है। अगर लोग खुद सिक्योरिटी मांग रहे हैं तो आवेदकों को पांच हजार रुपये सिक्योरिटी लौटाई जा रही है। 

साल का 5 फीसदी ब्याज दे रहा हिमुडा
अगर हिमुडा खुद लोगों की सिक्योरिटी लौटा रहा है तो वह राशि सालाना 5 फीसदी ब्याज समेत दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed