फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himdarshan train starts, reaches Shimla with 13 passengers

Shimla News: हिमदर्शन ट्रेन शुरू, 13 यात्रियों को लेकर पहुंची शिमला

Sat, 07 Oct 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 06:37 PM IST
सार

कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार से पांचवीं ट्रेन हिमदर्शन का संचालन भी शुरू हो गया। ट्रेन नंबर 52459 सुबह 07:00 बजे कालका से चली और दोपहर 12:37 बजे शिमला पहुंची।

विज्ञापन
Himdarshan train starts, reaches Shimla with 13 passengers
हिमदर्शन ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार से पांचवीं ट्रेन हिमदर्शन का संचालन भी शुरू हो गया। ट्रेन नंबर 52459 सुबह 07:00 बजे कालका से चली और दोपहर 12:37 बजे शिमला पहुंची। इसमें 13 यात्री सफर कर कालका से शिमला पहुंचे। हिमदर्शन ट्रेन में 97 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। प्रथम श्रेणी की ट्रेन में कालका से शिमला तक 630 रुपये किराया है।

विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन नंबर 52460 दोपहर 03:50 बजे चली और 08:55 बजे कालका पहुंची। रेलवे विभाग की ओर से कालका से शिमला तक स्पेशल एक्सप्रेस, टू केस, शिवालिक डीलक्स, कालका शिमला मेल, हिमदर्शन ट्रेन का संचालन किया है। फिलहाल रेल मोटर कार, हिमालयन क्वीन, अप मिक्स और डाउन मिक्स ट्रेनों को 12 और 13 अक्तूबर तक रद्द किया है। रेलवे की ओर से जल्द ही इन ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


विंटर टूरिस्ट सीजन, दुर्गा पूजा और दशहरे के चलते अक्तूबर में हजारों की संख्या में सैलानी शिमला का रुख करते हैं। रेल सेवा बहाल होने से पर्यटन कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। 15 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू होगी। इसके लिए बंगाल से आने वाले सैलानी शिमला के कालीबाड़ी, नारकंडा में हाटू मंदिर और रामपुर सराहन के भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। वे अधिकतर रेलमार्ग से ही शिमला आना पसंद करते हैं। रेल सेवा बहाल होने से सैलानियों को राहत मिलेगी। वहीं सैलानियों की आवाजाही अधिक होने से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed