{"_id":"eede34015c73f6c1569921add048b970","slug":"himchal-govt-framed-rules-for-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निर्धारित समय में होगा सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निर्धारित समय में होगा सड़कों का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब निर्धारित समय में सड़कों का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने सड़क के निर्माण कार्य के साथ साथ अन्य कार्यों की भी समय सीमा तय की है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए सिटीजन चार्टर जारी कर दिया है। इसमें हर कार्यों के लिए टाइम बाउंड की बात कही गई है।
विज्ञापन
इंजीनियर इन चीफ से लेकर चीफ इंजीनियर, सर्कल में तैनात अधिकारियों को समय पर काम निपटाने होंगे। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजीकृत ठेकेदार ही टेंडर में भाग ले सकेंगे। टेंडर को नोटिस बोर्ड के साथ दो अखबार एक अंग्रेजी और एक हिन्दी अखबारों में प्रकाशित करना होगा। 10 लाख रुपये तक के टेंडर ऑन लाइन करने होंगे।
विज्ञापन
सिटीजन चार्टर में 15 से 60 दिन के भीतर कार्यों के एस्टिमेट तैयार होंगे। 30 से 90 दिन के भीतर इन एस्टिमेंट को अप्रूवल दी जाएगी। डीएनआईटी 15 ले 30 दिन जबकि अप्रूवल भी निर्धारित दिन के भीतर देनी होगी। कोई भी कार्य करने के लिए टेंडर की समय सीमा 35 से 46 दिन जबकि टेंडर की अप्रूवल 30 से 45 दिन के भीतर देनी होगी। सड़कों के पैच वर्क की शिकायत को 15 दिन के भीतर निपटाना होगा।
विज्ञापन