{"_id":"5c24b60cbdec2257222db09e","slug":"himalayan-autocross-competition-will-be-organized-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होगी हिमालयन ऑटोक्रास प्रतियोगिता, 100 से अधिक टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां होगी हिमालयन ऑटोक्रास प्रतियोगिता, 100 से अधिक टीमें लेंगी भाग
Thu, 27 Dec 2018 04:53 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय ढालपुर में तीसरी हिमालयन ऑटोक्रास प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 28 से 30 दिसंबर तक चलने वाली यह स्पर्धा द हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सूबे के करीब 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए ढालपुर मैदान में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर का एक ट्रैक बनाया जाएगा। मोटर स्पोर्ट्स रैली में करीब 15 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। रोड सेफ्टी, ड्रग और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर होने वाली प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
द हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश राणा, सचिव प्रवीण सूद, राजीव कारवा, पंकज शर्मा, छेरिंग दोरजे, विशाल बोध और संदीप सिंह ने कहा कि अगले वर्ष यह प्रतियोगिता फेडरेशन के तहत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रेट हिमालयन रैली के 11 बार के चैंपियन रहे सुरेश राणा ने कहा कि पिछले साल पतलीकूहल में हुई मोटर रेस में 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पांच महिलाएं भी थीं।
उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर से ढालपुर में होने वाली रैली में जिप्सी, कार और बाइक को शामिल किया जाएगा। कुल्लू के साथ शिमला, किन्नौर, मंडी व धर्मशाला के प्रतिभागी भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सचिव प्रवीण सूद ने कहा कि आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।