{"_id":"60f81db98ebc3e1eb45d0db0","slug":"himahal-news-lab-technician-commits-suicide-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर सहायक लैब टेक्नीशियन ने दी जान, बागवानी विभाग में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर सहायक लैब टेक्नीशियन ने दी जान, बागवानी विभाग में था तैनात
Thu, 22 Jul 2021 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:48 AM IST
सार
राकेश कुमार के परिजनों ने भी उसकी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि उसने फंदा क्यों लगाया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुल्लू जिले के बजौरा में सहायक लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने कमरे में पंखे से लटका था। बागवानी विभाग की बजौरा फार्म में सहायक लैब टेक्नीशियन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को भुंतर पुलिस को सूचना मिली कि बजौरा में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा टहल सिंह राणा के चार मंजिला मकान की सबसे ऊपर वाली मंजिल में राकेश कुमार (44) पुत्र नेक राम, निवासी जडियार, डाकघर कांगो का गैहरा, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। मौके पर लोगों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल पर डीएसपी भी पहुंचे और मामले की जांच के लिए दिशा-निर्देश दिए। राकेश कुमार के परिजनों ने भी उसकी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि उसने फंदा क्यों लगाया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन