फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himahal Assembly election: Direct fight between cm sukhvinder Sukhu and Rajendra Rana in hot Sujanpur assembly

हिमाचल: हॉट सीट सुजानपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू-राजेंद्र राणा में सीधी जंग, सियासी पारा हाई

Thu, 30 May 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 11:05 AM IST
सार

सुक्खू के ताबड़तोड़ प्रचार और राजेंद्र रााणा के जमीनी चुनाव प्रबंधन से मुकाबला रोचक हो गया है। उपचुनावों के एलान के बाद ही भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा मैदान में डटे हैं जबकि भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ कदमताल करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Himahal Assembly election: Direct fight between cm sukhvinder Sukhu and Rajendra Rana in hot Sujanpur assembly
कैप्टन रंजीत राणा, राजेंद्र राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की हॉट सीट सुजानपुर में सियासी रण आरआर की लड़ाई में बदल गया। दोनों दलों के स्टार प्रचारक प्रचार के लिए यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन सीएम सुक्खू और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की जुबानी जंग से सियासी पारा हाई है। सुक्खू के ताबड़तोड़ प्रचार और राजेंद्र रााणा के जमीनी चुनाव प्रबंधन से मुकाबला रोचक हो गया है। उपचुनावों के एलान के बाद ही भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा मैदान में डटे हैं जबकि भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ कदमताल करते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने प्रत्याशी बेशक देरी से तय किया, लेकिन सीएम सुक्खू बड़सर के साथ सुजानपुर में भी अप्रत्यक्ष रूप से खुद चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस यहां बिना किसी संगठन के सीएम सुक्खू की अगुआई में चुनाव प्रचार में हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा अपने समर्थकों के साथ भाजपा के कैडर के भरोसे भी है। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा हमीरपुर और सुजानपुर के स्वाभिमान को बचाने का नारा देकर प्रचार में जुटे हैं।

विज्ञापन


वह खुद को सुक्खू का हनुमान बता रहे हैं। कांग्रेस से टिकट फाइनल होने से पहले ही वह हमीरपुर बचाओ का नारा देकर जनसंपर्क में डटे थे। चुनावों की शुरुआत से यहां विकास के मुद्दों की बजाय लड़ाई व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप तक सीमित हो गई है। हालांकि, डिनोटिफाई हुए कार्यालयों का मुद्दा भी भाजपा की चुनावी सभाओं में खूब गूंजा है। राजेंद्र राणा दो माह में 500 के करीब नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि वह विधायक बनने अथवा किसी कुर्सी के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह सुजानपुर और हमीरपुर के स्वाभिमान का चुनाव है। हर एक वोट हमीरपुर और सीएम सुक्खू को मजबूती देने का कार्य करेगा। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि लोगों ने प्रदेश में दो कमल खिलाने का मन बना लिया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में चार जून बाद सुजानपुर में विकास का दौर फिर लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed