फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachals soldier brijesh sharma martyred in kashmir

आतंकियों से लोहा लेते हिमाचल का जवान कश्मीर में शहीद

Sat, 27 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा/थानाकलां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा/थानाकलां Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachals soldier brijesh sharma martyred in kashmir

हिमाचल प्रदेश का एक और जवान वतन पर कुर्बान हो गया है। ऊना जिले में बंगाणा उपमंडल की धुंधला पंचायत के ननावीं गांव के बृजेश शर्मा (32) पुत्र स्व धर्मचंद कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए।

विज्ञापन


बारामूला जिले के सोपोर के पजलपोरा में शुक्रवार तड़के तीन बजे आतंकियों केे साथ मुठभेड़ के दौरान बृजेश ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया। गोली लगने के बाद बृजेश को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव में पहुंचेगी, जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। बृजेश शर्मा 14 पंजाब रेजीमेंट में वर्ष 2003 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करवाचौथ से एक दिन पहले ही सुहाग छिन जाने से श्वेता बेसुध

himachals soldier brijesh sharma martyred in kashmir

बृजेश शर्मा की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बृजेश अपने पीछे अपनी माता धुरवी देवी, पत्नी श्वेता, एक 6 वर्षीय बेटी और एक भाई छोड़ गए।

करवाचौथ से एक दिन पहले ही सुहाग छिन जाने से श्वेता बेसुध हो गई हैं। श्वेता ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत की तैयारियां की थीं, लेकिन उससे पहले ही यह खबर आ गई।

श्वेता गर्भवती हैं, लेकिन अपने दूसरे बच्चे को देखने से पहले ही बृजेश शर्मा ने शहादत का जाम पी लिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग शहीद के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed