{"_id":"5d61272a8ebc3e014c4b3d7c","slug":"himachal-youth-congress-will-protest-in-assembly-on-26-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह
Sat, 24 Aug 2019 05:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युकां 26 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। युकां का मानना है कि प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की समस्या गंभीर बनी हुई है। राज्य के उद्योगों में छंटनी का दौर चला हुआ है।
विज्ञापन
मनीष ठाकुर ने शनिवार को राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन के दौरान कहा कि युवा कांग्रेस की विधानसभा के बाहर होने वाली रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी जगदेव गागा भी हिस्सा लेंगे। कहा कि प्रदेश में इन्वेस्टर मीट के नाम पर रियल इस्टेट कंपनियों से 100-200 करोड़ के एमओयू किए जा रहे हैं। उनकी टर्न ओवर 25 करोड़ तक है। इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए धारा 118 का सरलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 13.5 लाख तक पहुंच चुकी है। शिक्षा का निजीकरण और भगवाकरण किया है। युवा कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार अब विधायकों का उत्पीड़न भी करने लगी है।