{"_id":"5b76bfb142c79246330766af","slug":"himachal-youth-congress-protest-in-assembly-on-24-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि संगठन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। जयराम सरकार की नीतियों के विरोध में 24 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार प्रदेश में महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। हर रोज महंगाई बढ़ती जा रही है और लोग इससे प्रभावित हैं। लोग महंगाई से राहत पाना चाहते हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
हर साल बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा दिलाने में विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन