{"_id":"62384de6b892032a3009bde8","slug":"himachal-youth-congress-former-adhyaksh-manish-thakur-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा
Mon, 21 Mar 2022 03:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Mar 2022 03:36 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनीष ठाकुर ने लिखा कि पिछले 25 वर्षों के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन
Manish thakur Himachal Pradesh Youth Congress President
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। मनीष पांवटा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी जता रहे थे। पार्टी में लंबे समय से उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। अब उनकी आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा है। मनीष ठाकुर रोहड़ू से संबंध रखते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनीष ठाकुर ने लिखा कि पिछले 25 वर्षों के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन
जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है। जिसकी वजह से संगठन की यह दुर्गति हुई है।
विज्ञापन
हम रास्ता बदल सकते हैं लेकिन हमारे हौसले और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे। मैं उन हजारों संघर्ष के साथियों को संघर्ष के सफर में योगदान देने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद करना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं की आप सभी भी इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
विज्ञापन