{"_id":"6220ac8bf7d9ff2f8b23b15b","slug":"himachal-won-silver-medal-in-sub-junior-handball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता रजत पदक
Thu, 03 Mar 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:24 PM IST
सार
हिमाचल टीम के मैनेजर चंदन ठाकुर और कोच शिवानी गौतम ने बताया कि हिमाचल जूनियर महिला हैंडबाल टीम का क्वार्टर फाइनल महाराष्ट्र के साथ हुआ। इसमें हिमाचल ने महाराष्ट्र को 19-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
हैंडबाल में हिमाचल ने जीता रजत पदक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर महिला हैंडबाल टीम ने 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। भारतीय हैंडबाल संघ और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के सौजन्य से लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में 37वीं कनिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता करवाई गई। हिमाचल टीम के मैनेजर चंदन ठाकुर और कोच शिवानी गौतम ने बताया कि हिमाचल जूनियर महिला हैंडबाल टीम का क्वार्टर फाइनल महाराष्ट्र के साथ हुआ। इसमें हिमाचल ने महाराष्ट्र को 19-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में हिमाचल की लड़कियों ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 20-8 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ। इसमें हरियाणा ने हिमाचल को 32-25 से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश सब जूनियर महिला हैंडबाल टीम ने 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीम व कोच मैनेजर को बधाई दी।
विज्ञापन