फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won nine medals including four gold in National Grappling Competition

Mandi News: राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल ने चार स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Tue, 06 Jun 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

 भारतीय ग्रेपलिंग संघ की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय रेसलर जितेंद्र चौहान ने बताया हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर नौ पदक अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन
Himachal won nine medals including four gold in National Grappling Competition
ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास में हुई 16वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय ग्रेपलिंग संघ की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विज्ञापन


टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय रेसलर जितेंद्र चौहान ने बताया हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर नौ पदक अपने नाम किए हैं। इनमें राघव ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में गी और नोगी मुकाबलों में दो स्वर्ण, पहलवान जितेंद्र चौहान ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में गी और नोगी मुकाबलों में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


अंडर-15 में प्रवेश पाल ने 59 किलो भार में कांस्य पदक, सिद्धार्थ ठाकुर ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और कांस्य पदक हासिल किया। हर्षित ने अंडर-17 में 100 किलोग्राम भार वर्ग में गी और नोगी मुकाबलों में दो कांस्य पदक जीते। ग्रेपलिंग खेल कुश्ती की ही दूसरी शैली है जिसको यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग से मान्यता प्राप्त है। उधर, इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के सचिव अमित कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed