{"_id":"69f1afda2fad5f0ebd074b59","slug":"himachal-women-in-dodra-kwar-and-kupvi-to-receive-4-500-each-in-their-bank-accounts-2-150-women-to-benefit-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डोडरा क्वार और कुपवी की महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 45-45 सौ रुपये, 2150 महिलाएं होंगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डोडरा क्वार और कुपवी की महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 45-45 सौ रुपये, 2150 महिलाएं होंगी लाभान्वित
Wed, 29 Apr 2026 12:44 PM IST
Ankesh Dogra
अशोक चौहान, शिमला।
अशोक चौहान, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
जिला शिमला की कुपवी और डोडरा क्वार क्षेत्र की 2150 महिलाओं के खाते में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत तीन माह की किस्त एक साथ आएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले जिला शिमला की सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों में पैसा आएगा। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत प्रति महिला 15 सौ रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं को तीन माह से पैसा नहीं मिला है, ऐसे में महिलाओं को 45 सौ रुपये मिलेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जिला प्रशासन को बजट मिल चुका है। इसे अब जल्द जारी करने की तैयारी है। ग्रामीण महिलाएं लंबे समय से इस योजना के तहत पैसा मिलने का इंतजार कर रही थीं। खास बात यह है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां भी तेज हैं।
विज्ञापन
जिला कल्याण विभाग के अनुसार शिमला जिले के कुपवी और डोडरा क्वार क्षेत्र की 2150 महिलाओं को यह पैसा जारी किया जाएगा। सरकार से कुपवी क्षेत्र की महिलाओं के लिए करीब 95 लाख रुपये का बजट जारी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए 22 लाख रुपये की किस्त जारी हुई है। दोनों इलाकों की सैकड़ों महिलाओं को पहली जनवरी से 31 मार्च तक की तीन महीने की किस्त एकसाथ जारी की जा रही है। आने वाले दिनों में यह पैसा बैंक खातों में जमा हो जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए पहली बार यह भत्ता जारी नहीं किया जा रहा है। कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं के खाते में इस योजना का पैसा जमा हो चुका है। सरकार की ओर से चुनाव की घोषणा से पहले बजट जारी किया है।
विज्ञापन
कुपवी-डोडरा क्वार की महिलाओं को मिलेगा पैसा
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए बजट आ गया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है। इन महिलाओं को पहले भी इस योजना की किस्त जारी हो चुकी है। -कपिल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, शिमला
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए बजट आ गया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है। इन महिलाओं को पहले भी इस योजना की किस्त जारी हो चुकी है। -कपिल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, शिमला