{"_id":"571cdc6d4f1c1bf9288b5179","slug":"himachal-women-hockey-team-beat-bangalore-by-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में चमकी हिमाचल की बेटियां, गोवा के बाद बंगलूरू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में चमकी हिमाचल की बेटियां, गोवा के बाद बंगलूरू को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल की टीम ने शनिवार को गोवा की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के शांतिनगर में सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता में प्रदेश की हॉकी खिलाड़ी मनीषा, नगिना और मोक्षिका पुंडीर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। देश के टर्फ वाले हॉकी मैदान पर, हिमाचली बालाओं का इस तरह का बेहतर प्रदर्शन अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
हिमाचल महिला हॉकी टीम के कोच मोती राम ठाकुर ने कहा कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 19 अप्रैल से बंगलूरू में सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता चल रही है। रविवार दोपहर को हिमाचल टीम का मैच बंगलूरू टीम से हुआ। हिमाचल की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 3-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल की तरफ से मनीषा, पायल और नगीना ने 1-1 गोल किया। इससे पहले, हिमाचल की टीम ने शनिवार को गोवा की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी है। जिसमें, हिमाचल की तरफ से मनीषा, पायल, नगीना, मोक्षिका, इंदिरा और अनिता ने गोल दागे। इससे पहले हिमाचल की सीनियर महिला टीम ने प्रथम मैच पश्चिम बंगाल टीम से खेला।
विज्ञापन
मैच में हिमाचल की तरफ से नगिना व इंदिरा ने 1-1 गोल किया। दूसरे, मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 4-1 से हराया। तृतीय मैच में सेवानगर आर्मी केंट बंगलुरू में हुआ। जिसमें हिमाचल की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पांडीचेरी टीम को 7-0 से शिकस्त दी।