हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग शुरू, ये नाम हैं चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। पार्टी के दो गुटों में खींचतान भी शुरू हो गई है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब हाईकमान आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी में है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुशीला नेगी को वर्तमान में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का एग्जिक्यूटिव मेंबर भी नियुक्त किया है। हाईकमान के निर्देशानुसार एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए हिमाचल महिला कांग्रेस पद पर नई ताजपोशी की जानी है।
हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस से महिला नेत्रियों के नामों की सूची भी मंगवा ली है। इस सूची पर शामिल नामों पर हाईकमान विचार करने के बाद किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा। कांग्रेस के दोनों गुटों के नेता अपने हाथों में अध्यक्ष पद की कमान रखना चाहते हैं।
अध्यक्ष पद के लिए सुझाए ये नाम
दोनों गुटों ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद अपने हाथों में लेने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है। अनीता वर्मा ठियोग, जैनब चंदेल, चंद्र प्रभा नेगी, राजकुमारी सोनी के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें अनीता वर्मा सबसे आगे हैं। उनकी माता जानकी वर्मा जिला परिषद की सदस्य और महिला कांग्रेस महासचिव भी रही हैं। पिता ज्ञान वर्मा तीन बार पंचायत प्रधान रहे हैं।
क्या कहती हैं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी कहती हैं कि अध्यक्ष पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान समय में उनको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। हाईक मान का अधिकार क्षेत्र है कि कौन अध्यक्ष बनेगा।
क्या कहते हैं सुखविंद्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहते हैं कि हाईकमान के पास नाम भेजे गए हैं। इन नामों पर विचार करने के बाद हाईकमान तय करेगा कि नई अध्यक्ष कौन होंगी।