{"_id":"5c67b8c5bdec224e0121e0ed","slug":"himachal-woman-commission-will-start-digital-literacy-campaign-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पढ़ेंगे डिजिटल लिट्रेसी और साइबर क्राइम का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पढ़ेंगे डिजिटल लिट्रेसी और साइबर क्राइम का पाठ
Sat, 16 Feb 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग प्रदेशभर के विद्यार्थियों को साक्षरता का पाठ पढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। नेशनल वुमैन कमीशन (एनसीडब्ल्यू) के सहयोग से आयोग प्रदेशभर के कॉलेजों में बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को डिजिटल लिट्रेसी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग अप्रैल माह से प्रदेशभर के कॉलेजों में इस अभियान को शुरू करेगा। यही नहीं आयोग प्रदेशभर की कामगार महिलाओं को भी डिजिटल साक्षरता और साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग की ओर से कॉलेजों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि महिलाओं पर हो रहे शोषण के लिए महिलाएं सशक्त हो सके। यही नहीं आयोग आने वाले महीनों में इस अभियान को प्रदेशभर के स्कूलों के बच्चों तक लेकर जाएगा ताकि बच्चे पहले से ही साइबर क्राइम और डिजिटल लिट्रेसी के बारे में जागरूक हो सके।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते जा रहे दुष्प्रभावों के लिए महिलाओं और बच्चों को इस बारे में जागरूक करना आवश्यक है।
इसके लिए आयोग अप्रैल माह से प्रदेश भर के कॉलेजों के अलावा विभिन उद्योगों में कार्यरत कामगार महिलाओं को डिजीटल लिट्रेसी के बारे जागरूक किया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं पर बढ़ते शोषण को रोकना है, जबकि महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक करना है।