फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal will sell 553 million units of electricity from June to September

जून से सितंबर तक 553 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल

Wed, 05 May 2021 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 May 2021 10:59 AM IST
सार

जून में 24 घंटे के लिए 72 मिलियन यूनिट और 19 घंटे के लिए 51.30 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। जुलाई में 24 घंटे के लिए 96.72 मिलियन यूनिट और 19 घंटे के लिए 82.46 मिलियन यूनिट, अगस्त में 24 घंटे के लिए 81.84 और 19 घंटे के लिए 82.46 मिलियन यूनिट तथा सितंबर में 24 घंटे के लिए 86.40 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal will sell 553 million units of electricity from June to September
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी राज्यों को गर्मियों और बरसात के मौसम में राहत देने के लिए हिमाचल प्रदेश जून से सितंबर तक 553 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा। ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली बेची जाएगी। बिजली बेचने के लिए अलग-अलग समय भी तय किया गया है। 12 मई को टेंडर खुलने पर बिजली सप्लाई का आवंटन होगा।  जून में 24 घंटे के लिए 72 मिलियन यूनिट और 19 घंटे के लिए 51.30 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी।

विज्ञापन


जुलाई में 24 घंटे के लिए 96.72 मिलियन यूनिट और 19 घंटे के लिए 82.46 मिलियन यूनिट, अगस्त में 24 घंटे के लिए 81.84 और 19 घंटे के लिए 82.46 मिलियन यूनिट तथा सितंबर में 24 घंटे के लिए 86.40 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। ऊर्जा निदेशालय की ओर से बिजली सप्लाई बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आठ मई से दिल्ली और पंजाब को तपती गर्मी से हिमाचल प्रदेश की बिजली राहत देगी। दोनों राज्यों को 535 मिलियन यूनिट की बिजली सप्लाई देने का करार हो गया है।
विज्ञापन


मई से अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बैंकिंग पर इन राज्यों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के मौसम में नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक 7.50 फीसदी अधिक बिजली हिमाचल इन राज्यों से वापस लेगा। इन राज्यों को आगामी छह माह के दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के दौरान हिमाचल इन राज्यों से सिर्फ दिन के समय में बिजली वापस लेगा। गर्मियों के दौरान हिमाचल में बिजली की बहुत अधिक मांग नहीं होती है। ऐसे में सरप्लस बिजली को हिमाचल हर वर्ष बैंकिंग के तहत पड़ोसी राज्यों को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों में दी गई इस बिजली को बर्फबारी के सीजन के दौरान हिमाचल में बिजली उत्पादन घटने के समय वापस लिया जाता है। इस वर्ष राज्य बिजली बोर्ड ने बैंकिंग के लिए बीआरपीएल दिल्ली को 500 मिलियन यूनिट और पंजाब को 35 मिलियन यूनिट देने के लिए करार किया है। हिमाचल की ओर से पहले बिजली दी जा रही है ऐसे में वापसी के समय प्रदेश को साढ़े सात फीसदी अधिक बिजली प्राप्त होगी। बीआरपीएल दिल्ली और पंजाब की ओर से यह अतिरिक्त बिजली सप्लाई प्रीमियम के तौर पर हिमाचल प्रदेश को लौटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed