फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather: yellow and orange alert of thunderstorm, heavy rain and snowfall

हिमाचल में अंधड़ और भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Fri, 28 Feb 2020 02:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
himachal weather: yellow and orange alert of thunderstorm, heavy rain and snowfall
फाइल फोटो

हिमाचल में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अंधड़ चलने के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार को भी रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए जिलों के लिए दो दिन का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार  और शनिवार के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के कुछ भागों में शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  प्रदेश में एक मार्च तक मौसम खराब रहेगा। दो मार्च को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन से पांच मार्च तक कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन

ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 22.4, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.8, चंबा में 21.5, सोलन में 20.0, नाहन में 18.7, भुंतर में 18.5, धर्मशाला में 16.2, शिमला में 14.6, कल्पा में 10.4, डलहौजी में 9.4 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग                -3.4
मनाली                 1.6
कुफरी                    2.6
कल्पा                    1.5
शिमला                6.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed