फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather will be dry from December 3, forecast of rain and snowfall in high mountain areas today

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, मैदानों में छाई रही धुंध, इस दिन से मौसम साफ

Fri, 02 Dec 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 07:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों मंडी और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। धुंध पड़ने से 50 से 100 मीटर अधिक तक साफ नहीं दिखने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather will be dry from December 3, forecast of rain and snowfall in high mountain areas today
मैदानों में छाई रही धुंध, तापमान गिरने से लाहौल में जमा नाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को हल्का हिमपात हुआ। लाहौल से स्पीति घाटी को जोड़ने वाले कुंजम पास में भी हल्का हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों मंडी और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। धुंध पड़ने से 50 से 100 मीटर अधिक तक साफ नहीं दिखने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। तीन और चार दिसंबर को भी धुंध छाई रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, बारालाचा दर्रा और शिंकुला दर्रा की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। लाहौल घाटी में रात के समय ठंड से पीने के पानी की पाइपें भी जमने लगी हैं। अटल टनल रोहतांग सहित कोकसर में सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ भागों में 4 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, बिलासपुर में 22.0, नाहन में 21.0, कांगड़ा में 20.3, हमीरपुर में 20.4, धर्मशाला में 20.0, शिमला में 18.6, कल्पा में 16.0, मनाली में 14.5 और केलांग में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.4, ऊना 6.8, नाहन 12.3, केलांग माइनस 1.1, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.0, मंडी 5.0, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 7.1, चंबा 7.8, डलहौजी 9.1, कुफरी 8.3, कुकुमसेरी माइनस 0.6, नारकंडा 6.0, रिकांगपिओ 5.4, धौलाकुआं 10.0 और पांवटा साहिब में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में कैसा रहेगा तापमान
इस सर्दी के मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में सामान्य व सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं, अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। मौसम पूर्वानुमान बताता है कि सर्दियों के मौसम में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। सुदूर उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में जहां सामान्य व सामान्य से अधिक बारिश रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed