{"_id":"62a0a4d39ce2ef6c784296b0","slug":"himachal-weather-update-weather-clear-till-12-june2022-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल पहुंचने से पहले कमजोर पड़ा मानसून, 12 जून तक मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल पहुंचने से पहले कमजोर पड़ा मानसून, 12 जून तक मौसम साफ
Wed, 08 Jun 2022 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:02 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 12 जून तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
शिमला में धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेकर जातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पहुंचने से पहले मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में नौ जून से संभावित प्री मानसून बौछारें अब टल गई हैं। प्रदेश में 12 जून तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 43.8 और शिमला में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बुधवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन के साथ रात के समय भी प्रदेश के कई स्थानों में गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 43.8 23.2
बिलासपुर 40.5 23.5
हमीरपुर 38.9 22.3
कांगड़ा 39.5 24.2
नाहन 37.0 25.7
चंबा 38.5 19.6
धर्मशाला 37.0 25.5
सोलन 36.3 18.8
मनाली 29.6 16.0
शिमला 29.1 20.6
कल्पा 25.4 11.2
केलांग 22.2 8.7