{"_id":"6263fa2881e9ee68e118ad63","slug":"himachal-weather-update-temperature-rises-again-due-to-warm-winds-blowing-in-plain-districts-rain-expected-on-april-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल के मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने से फिर चढ़ा तापमान, 25 अप्रैल को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल के मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने से फिर चढ़ा तापमान, 25 अप्रैल को बारिश के आसार
Sat, 23 Apr 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:40 PM IST
सार
25 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलीं। इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहा। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है। 26 और 27 अप्रैल से फिर प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 39.2 16.4
बिलासपुर 36.5 17.5
हमीरपुर 35.0 12.8
कांगड़ा 34.7 15.5
धर्मशाला 33.0 18.4
सोलन 32.0 12.6
चंबा 32.6 11.0
शिमला 25.2 13.9
मनाली 22.8 6.6
कल्पा 19.8 3.6
केलांग 14.2 1.3