{"_id":"64625286ff8c8cffd80ebf53","slug":"himachal-weather-update-temperature-reached-40-8-degrees-celsius-in-una-rainfall-forecast-in-state-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊना में 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, जानें 19 मई तक का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊना में 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, जानें 19 मई तक का मौसम पूर्वानुमान
Mon, 15 May 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 May 2023 09:14 PM IST
सार
ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई भागों में 19 मई बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई भागों में 19 मई बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 मई को पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के 11 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया है। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से दिन के समय खूब पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी होने से सुबह और शाम के समय भी मौसम में गर्मी बढ़ गई है। धूप खिली रहने से पहाड़ भी अब तपना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 40.8
धौलाकुआं 38.9
बिलासपुर 38.5
हमीरपुर 36.3
मंडी 35.1
कांगड़ा 34.8
चंबा 34.8
नाहन 34.8
सुंदरनगर 33.9
सोलन 32.0
धर्मशाला 31.5
शिमला 25.4