फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update: snowfall on Rohtang including peaks, air flights canceled

हिमाचल: रोहतांग समेत चोटियों पर फिर बर्फबारी, हवाई उड़ानें रद्द, छह दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 04 Feb 2020 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather update: snowfall on Rohtang including peaks, air flights canceled
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मौसम ने फिर करवट ली है। मंगलवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश भर में शीतलहर बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम खराब रहने पर जनजातीय क्षेत्रों के लिए मंगलवार को हेलीकाप्टर नहीं उड़ सके।  कोकसर में सोमवार को भी न्यूनतम पारा माइनस 26 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा केलांग में भी ठंड ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  ठंड के कारण इस बार घाटी के कई हिस्सों में पेयजल स्रोत जम जाने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हतांग में बर्फबारी के चलते मंगलवार को प्रस्तावित हेलीकाप्टर की दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। पहली उड़ान भुंतर-किलाड़-चंबा और दूसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी के बीच होनी थी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लाहौल घाटी के कई हिस्सों में पेयजल स्रोत जम जाने से पानी की किल्लत हो गई है। जिला कुल्लू में भी कड़ाके की ठंड से लोगों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-305 के साथ जिला में एक दर्जन संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं। लोग मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उधर, लाहौल घाटी में प्रचंड ठंड ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। दावा किया जा रहा है बीते शुक्रवार रात को लाहौल के तांदी संगम के आसपास के इलाकों में पारा माइनस 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। कड़ाके की ठंड के बीच हालांकि लाहौल घाटी में केलांग-उदयपुर, केलांग-जिस्पा और केलांग-सिस्सू के बीच टैक्सियों में आवाजाही जारी है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। लाहौल घाटी में पिछले करीब ढाई महीनों से अधिकतम पारा भी शून्य से नीचे चल रहा है। हालांकि इस बार घाटी में पिछले सालों की तुलना में अभी तक कम बर्फ गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केलांग में पेयजल किल्लत

Himachal weather update: snowfall on Rohtang including peaks, air flights canceled

जिला मुख्यालय केलांग में कई सालों के बाद व्यापक स्तर पर पहली बार पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर करीब 75 फीसदी नलों में पानी जमा गया है। ठंड के कारण चंद्रा भागा नदी का पानी भी सिकुड़ गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच का कहना है कि घाटी में ठंड का कहर अभी जारी है। ऐसे में लोग खतरे वाली जगहों से जाने से बचें।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 10 फरवरी तक अधिकतर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, छह फरवरी को उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल छाने से शहर में ठंड बढ़ गई है।

उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 19.2, कांगड़ा में 17.6, बिलासपुर में 16.0, हमीरपुर में 15.8, सुंदरनगर में 15.3, चंबा में 14.2, नाहन-सोलन में 15.0, धर्मशाला में 8.8, शिमला में 8.4, डलहौजी में 4.5, केलांग में माइनस 0.9 और कल्पा में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 12.9
कल्पा                - 8.0
मनाली                - 3.4
कुफरी                - 1.2
डलहौजी            - 0.1
शिमला                0.8 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed