{"_id":"6220db6e1767912dbd3cc297","slug":"himachal-weather-update-snowfall-on-high-peaks-including-atal-tunnel-rohtang-light-rain-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: अटल टनल रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: अटल टनल रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में हल्की बारिश
Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
सार
अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई है। मनाली की ऊंची चोटियों समेत माउंटीनाग, दियार, बेखली, मानतलाई, खीरगंगा व रशोल में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में हल्की बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को अटल टनल रोहतांग समेत हिमाचल प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में हल्की बारिश के बीच बादल छाए रहे। धर्मशाला शहर धुंध की आगोश में समाया रहा। शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। छह और सात मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
मनाली की ऊंची चोटियों समेत माउंटीनाग, दियार, बेखली, मानतलाई, खीरगंगा व रशोल में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। उपमंडल भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। भरमौर के मणिमहेश कैलाश, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बड़गाम, भरमाणी सहित अन्य ऊपरी चोटियों पर तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -6.6
कल्पा - 0.6
मनाली 4.0
डलहौजी 5.1
शिमला 6.9
धर्मशाला 7.2