Himachal Weather: रोहतांग, किन्नौर में बर्फबारी, मंडी-कुल्लू में बारिश, 17 मार्च तक मौसम खराब
येलो अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग और किन्नौर में बर्फबारी हुई। मंडी, कुल्लू और किन्नौर में बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ शाम को हल्की बारिश शुरू हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग और किन्नौर में बर्फबारी हुई। मंडी, कुल्लू और किन्नौर में बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ शाम को हल्की बारिश शुरू हुई। मंगलवार को प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 16 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में हल्के बादल छा गए। मैदानी जिलों में दिन भर माैसम साफ रहा। इस सीजन में ऊना में सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.0, हमीरपुर में 29.5, कांगड़ा में 29.0, भुंतर में 28.2, सुंदरनगर में 28.1, धर्मशाला में 27.0, चंबा में 26.6, नाहन में 25.9, सोलन में 25.0, मंडी में 24.8, शिमला में 20.4, मनाली में 18.2, कल्पा में 16.0 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 0.8
कुकुमसेरी 0.2
कल्पा 3.5
नारकंडा 5.8
मनाली 6.2
शिमला 10.4
धर्मशाला 13.2