{"_id":"6273945e31eeb55d0d3f8f87","slug":"himachal-weather-update-rainfall-prediction-for-three-days-in-many-parts-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: प्रदेश के कई भागों में तीन दिन खराब रहेगा मौसम, ऊना में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: प्रदेश के कई भागों में तीन दिन खराब रहेगा मौसम, ऊना में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा
Thu, 05 May 2022 04:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 May 2022 04:59 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 से 7 मई तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 से 7 मई तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 8 व 9 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं, शिमला समेत आसपास भागों में आज हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8, सुंदरनगर 13.5, भुंतर 12.0, कल्पा 7.3, धर्मशाला 17.4, ऊना 17.2, नाहन 19.3, केलांग 2.2, पालमपुर 14.5, सोलन 12.4, मनाली 8.8, कांगड़ा 16.5, मंडी 15.5, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 14.4, चंबा 13.3, डलहौजी 14.0, कुफरी 15.0, जुब्बड़हट्टी 14.4 और पांवटा साहिब में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे यातायात के लिए करीब 15 घंटे बंद रहा। सांगला-छितकुल मार्ग पर मंगलवार को बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के कारण 21 घंटे यातायात बड़े वाहनों के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 37.5
कांगड़ा 32.9
बिलासपुर 36.0
धर्मशाला 30.2
हमीरपुर 34.7
नाहन 30.0
सोलन 30.5
चंबा 30.7
शिमला 23.8
कल्पा 21.0
केलांग 17.2