{"_id":"63232d70c0226e78844cd643","slug":"himachal-weather-update-rain-in-shimla-mandi-nahan-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला, धर्मशाला, मंडी और नाहन में बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला, धर्मशाला, मंडी और नाहन में बरसे बादल
Thu, 15 Sep 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Sep 2022 07:20 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, मंडी और नाहन में वीरवार को बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
वीरवार शाम तक प्रदेश में 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में चार और सोलन में एक सड़क बंद है। कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन