फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update rain in shimla and una tourist rescue stuck in nullah in lahaul spiti

Himachal Weather: शिमला-ऊना में बूंदाबांदी, डोहरनी नाला से फंसे सैलानियों को किया रेस्क्यू

Thu, 15 Jun 2023 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

ग्रांफू-काजा सड़क पर डोहरनी नाला में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू कर पुलिस ने कोकसर पहुंचाया गया। अमृतसर और जम्मू-कश्मीर के तीन महिलाओं समेत नौ पर्यटक काजा से मनाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उनकी दोनों गाड़ियां डोहरनी नाला में फंस गईं।

विज्ञापन
himachal weather update rain in shimla and una tourist rescue stuck in nullah in lahaul spiti
डोहरनी में सड़क पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से चार दिन तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चक्रवात बिपरजॉय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। येलो अलर्ट के बीच वीरवार को राजधानी शिमला और ऊना में बूंदाबांदी हुई। अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे बूंदाबांदी हुई। दिन के समय शहर में बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। वीरवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35.1, ऊना में 33.6, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 32.0, चंबा में 31.6, कांगड़ा में 31.0, नाहन में 30.1, मंडी में 29.1, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 27.5 और शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


डोहरनी नाला से फंसे सैलानियों को कोकसर पहुंचाया
ग्रांफू-काजा सड़क पर डोहरनी नाला में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू कर पुलिस ने कोकसर पहुंचाया गया। अमृतसर और जम्मू-कश्मीर के तीन महिलाओं समेत नौ पर्यटक काजा से मनाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे उनकी दोनों गाड़ियां डोहरनी नाला में फंस गईं। जहां पर न नेटवर्क की सुविधा भी नहीं थी। ऐसे में पर्यटक आयुष व लक्ष्य किसी अन्य गाड़ी का सहारा लेकर कोकसर पहुंचे और पुलिस चौकी जाकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह अपने सात पर्यटक साथियों के साथ काजा से मनाली की ओर आ रहे थे। जब वह डोहरनी नाला के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ियां फंस गईं। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोकसर के प्रभारी प्रभारी ओम प्रकाश व अविनाश अपने रेस्क्यू वाहन से मौके पर पहुंचे और फंसे पर्यटकों को रात 3:15 बजे कोकसर पहुंचाया। पुलिस ने सभी को लोनिवि के रेस्ट हाउस में ठहराया और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जबकि फंसे दोनों वाहनों को अब रिकवरी वैन की मदद से जल्द निकाल लिया जाएगा।


रात को को सफर न करने की अपील
एसपी मयंक चौधरी ने त्वरित एक्शन लेने पर कोकसर पुलिस के जवानों की सराहना की। उन्होंने ग्रांफू-काजा सड़क पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। वहीं उन्होंने सैलानियों से रात के वक्त सफर न करने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed