{"_id":"5ef88ee48ebc3e42f57da992","slug":"himachal-weather-update-rain-hailstorm-forecast-fro-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: दो दिन प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: दो दिन प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि के आसार
Sun, 28 Jun 2020 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समूचे प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में चार जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। वहीं, राजधानी शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को धूप खिली रही। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार जून और जुलाई की बारिश मक्की की फसल, सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित होती है।
विज्ञापन
ऊना में सबसे अधिक तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूबे के पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 26.6, सुंदरनगर 36.1, भुंतर 35.4, कल्पा 26.1, धर्मशाला 29.8, नाहन 34.2, सोलन 33.8, कांगड़ा 35.7, बिलासपुर 36.4, हमीरपुर 36.0, चंबा 33.5, डलहौजी 22.5 और केलांग 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन